कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया 20़62 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the love

नई टिहरी। दोगी पट्टी स्थित अटल आदर्श विद्यालय परिसर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 20़62 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही स्थानीय क्षेत्रवासियों को सौरऊर्जा और षि यंत्र बांटे। इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्र की जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया। दोगी पट्टी में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा में विकास कार्य लगातार जारी है। वर्तमान समय में विधानसभा के अंतर्गत प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें, विद्यालय हैं, जो यहां हुए विकास कार्यों को दर्शाता है। ब्लक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने 20 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से दर्जन भर से अधिक योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया। कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में नरेंद्रनगर विस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी,ाषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नरेंद्रनगर मंडी उपाध्यक्ष सिद्घार्थ राणा, पूर्व प्रधान हुकम सिंह भंडारी, भाजपा भरपूर मंडल प्रभारी दिनेश भट्ट, पूर्व ब्लक अध्यक्ष गुणानंद कुलियाल, नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राधाष्ण रयाल, नरेन्द्रनगर ग्रामीणमंडल सोसलमीडिया प्रभारी गजेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह चौहान, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *