काबीना मंत्री महाराज ने पोखड़ा में स्टेडियम का किया शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी/सतपुली। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को पोखड़ा ब्लॉक में स्टेडियम निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए 2 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को पोखड़ा ब्लॉक में टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास किया। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लंबे समय से पोखड़ा ब्लॉक में स्टेडियम की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा की जा रही थी। पूर्व की सरकारों ने जनता की मांगों की लगातार अनदेखी की। वर्तमान भाजपा सरकार ने जनता की मांग को पूरा करते हुए स्टेडियम का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। टीएचडीसी वित्त पोषित यह स्टेडियम आधुनिक रूप से बनाया जाएगा। जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में बड़ी आसानी होगी। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए 22 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास, नन्दा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण किया। साथ ही तीलू रौतेली संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण भी किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर महादेव मंदिर में 5 लाख की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, युवा भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, हेमलता रावत, कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जितेंद्र नेगी, विजय, भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविंद सिंह रावत, शुभम रावत, टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक सुनील शाह, उप अधिकारी आनंद सिंह रावत, कार्यदायी संस्था अधिकारी विनोद बड़थ्वाल, कमल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *