कैबिनेट रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Spread the love

देहरादून। महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित बाल निकेतन पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन बनाया। उन्होंने बच्चों को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री आर्या गुरुवार सुबह बाल निकेतन पहुंची और मिठाई वितरित कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन की रक्षा और सम्मान का प्रतीक है। रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परम्परा भाई-बहन के विश्वास और प्रेम को दर्शाती है। कैबिनेट मंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। आर्या ने बच्चों को अपना स्नेह और प्यार देते हुए कहा कि उनकी बुआ उनके साथ है, खुद को कभी अनाथ न समझें। आर्या ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सदैव कोशिश रहती है कि अनाथ बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। आर्या ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *