ककोला में गुलदार की दहशत, लगाया पिंजरा

Spread the love

रुद्रप्रयाग : भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर ककोला गांव के पास सड़क पर दिन दहाड़े गुलदार के घूमने का वीडिया वायरल होने के बाद वन विभाग सर्तक हुआ और शनिवार को क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने ककोला के पास पिंजरा लगाया है। बीते दिन भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर ककोला गांव के पास सड़क पर एक गुलदार का घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक कार से गुजर रहे व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बनाया गया। इसके बाद शनिवार को वन विभाग की टीम ने ककोला के पास ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगा दिया है ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी ने बताया कि इन दिनों पहाड़ के अनेक गांवों में गुलदार और भालू की दहशत है। हर कोई डर एवं सहमा है। ऐसे में गुलदार और भालू को दूर भगाने के लिए वन विभाग को उन्हें पिंजरे में कैद करना ही होगा। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने होगें। इधर, वन विभाग के एसडीओ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर ककोला क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *