गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया

Spread the love

रुद्रपुर। नानकसागर जलाशय पार दूरस्थ गांव चौतुआखेड़ा में आठ वर्षीय आनंदी पुत्री वासुदेव का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार शाम लापता हुई आनंदी का शव देवीपुर फार्म के गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ था। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पूर्व विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा ने डीएफओ से वार्ता कर गुलदार को पकड़ने के लिए कदम उठाने की मांग की। उन्होंने रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली।
शुक्रवार दोपहर में डीएफओ संदीप कुमार ने एसडीओ संतोष पंत, रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी, सीओ खटीमा वीर सिंह, एसओ देवेंद्र गौरव और पूर्व विधायक के साथ मौके का निरीक्षण किया। डीएफओ ने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गुलदार दोबारा हमला कर सकता है, इसलिए ग्रामीणों को सचेत किया गया है। वन विभाग की गश्ती टीम भी बना दी गई है। इसके अलावा कैमरा ट्रैप भी लगाए जा रहे हैं। बताया कि नियमावली के तहत मृतका के परिजनों को मुआवजा राशि जल्द दे दी जाएगी। पूर्व विधायक ड़ राणा ने डीएफओ से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाने का अनुरोध किया।
दो डक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
नानकमत्ता। खटीमा में आनंदी के शव का शुक्रवार को दो डक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के काटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गुलदार ने सिर व बाजू नोंचकर चबा लिए। जबकि आंनदी को खींचकर ले जाने में शरीर पर पहने कपड़े भी फट गए होंगे। वन विभाग व पुलिस की टीम को मौके पर गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं। दादा नारायण दत्त, दादी देवकी देवी, बहन रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *