पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग

Spread the love

काशीपुर। एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल अफिसर्स एसोसिएशन ने ज्ञापन भेजकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग। सोमवार को एसोसिएशन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय व जिला सचिव हरजीत सिंह ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन मुख्य शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र आर्य को सौंपा। जिसमें कहा कि 9 दिसंबर के शासनादेश में कार्मिकों की देय पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा कर देय पदोन्नति के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने समस्त विभागों को 30 जून 2021 तक संभावित रिक्त एवं वर्ष 2020-21 की गोपनीय आख्या के आधार पर पुनरू मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर डीपीसी कर समस्त अर्ह सदस्यों को पदोन्नति का लाभ दिलाए जाने एवं धारा-27 के तहत प्राप्त स्थानांतरण आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *