अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग की

Spread the love

अल्मोड़ा। धर्म निरपेक्ष युवा मंच अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लंबे समय से मुहिम जारी रखे हुए है। संगठन ने इसको लेकर नगर में जागरुकता लाने के लिए इस बीच नगर के सभी वार्डों में पद यात्रा का आयोजन किया था। बुधवार को इसके समापन अवसर पर मालरोड में पद यात्रा की गई। इसके समापन पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।
मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि अल्मोड़ा शहर हो हेरिटेज सिटी का दर्जा और विशेष पैकेज अवस्थापना निर्माण के लिए दिया जाना चाहिए। कहा कि मंच की ओर से बीते एक सप्ताह से नगर के अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया गया। जिसके तहत आम जनता को मुहिम से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। इसमें लोगों का खासा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अपनी स्थापना से ही चिंतन मनन का केंद्र रहा है। यहां स्वामी विवेकानंद, बोसी सेन, बोधिस्त लामा समेत कई नामचिन हस्तियों ने यहां प्रवास किया है। मंच का प्रयास है कि इस ऐतिहासिक नगर को इसके गौरव के अनुकूल हेरिटेज सिटी का दर्जा मिले।
ये रहे मौजूद-
त्रिभुवन गिरी महाराज, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, कमलेश सनवाल, ईशु उपाध्याय, कमल भट्ट, सुंदर लटवाल, प्रमोद रावत, भाष्कर देवड़ी, सूरज टम्टा, भीम रावत, पंकज रौतेला, बिशन सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, देवकी देवी, पार्वती देवी, विनोद भट्ट, महेंद्र, चंद्रिका तिवारी, पवन मुस्यूनी, प्रमोद मुस्यूनी, अमित चौधरी, दीपक दानी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *