किसानों से अपना मालिकाना हक लेने का आह्वान

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक रविवार को बाबा भूमण शाह डेरा में हुई। इसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सलविंदर सिंह कलसी ने किसानों की समस्याओं को उठाया। साथ ही किसानों से अपना मालिकाना हक लेने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कलसी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव पदमपुर से लेकर आरसल पार्सल गांव तक काबिज किसानो को पूर्व में सरकार की तरफ से भूमि खाली करने के नोटिस आ चुके हैं। कई बार सरकार ने इस भूमि पर कब्जा लेने की कोशिश भी की है। उन्होंने किसानों से संगठित होकर उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर अपना मालिकाना हक लेने का आह्वान किया। इसके अलावा उत्तराखंड में छूट गए गृह स्वामियों की स्वामित्व खतौनी जारी करने की मांग की गई। संगठन का विस्तार करते हुए सतपाल सिंह निवासी बेरिया को बाजपुर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कुलवंत दास को ग्राम अब्दुला नगर का ग्राम अध्यक्ष और रमेश चंद को ग्राम झूनी मजरा का ग्राम सचिव बनाया गया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांबोज, मंडल महासचिव सुखविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लो, साहब सिंह, गुरबक्श सिंह, सविंदर सिंह, किशन चंद, टेकचंद, प्रीतम कांबोज, रमन मैनी, अंग्रेज चंद, सुरजीत सिंह, सतनाम चंद, सज्जाद हुसैन, रामकुमार सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *