निक्षय मित्र बनने के लिए आगे आने का आह्वान

Spread the love

बागेश्वर। विश्व क्षय रोग दिवस पर यहां गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग पर अंकुश पाने के लिए जिले की टीम बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से निक्षय मित्र बनने के लिए आगे आने की अपील की है। इससे समाज को क्षय रोग से लड़ने के लिए मदद मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं घर-घर जाएंगी। रोग के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी देंगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उनका इलाज करेगा। जिले को रोग मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। जिला क्षय रोग अधिकारी ड़ एनएस टोलिया ने बताया कि जिले में 2024 तक उत्तराखंड राज्य से टीबी का उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। लोगों को रोग के लक्षण व उपचार बताया जाएगा। जेष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने एक टीबी मरीज को गोद लिया है। इसके बाद लोक कलाकार प्रहलाद मेहरा की टीम ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यहां कपकोट अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी ड़ जितेंद्र कुमार रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *