नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीजीआर परिसर के विधि विभाग में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से नशे से दूर रहने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रामप्रकाश ने छात्रों को विभिन्न कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान की विस्तार से जानकारी दी गई। परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर मुकेश रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *