राशिसं ने की टीकाकरण व पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ ने कोविड ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों का प्राथकिकता से टीकाकरण व पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कोरोना संकट के इस दौर में शिक्षक पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जो गलत है। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी व जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल ने डीएम व सीईओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा वर्तमान को तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। शिक्षक इस कठिन घड़ी में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस दौरान उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए प्राथमिकता से शिक्षकों का टीकाकरण होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें ड्यूटी के दौरान पीपीई किट, फेस शील्ड, ग्लव्ज, सेनेटाइजर सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाने चाहिए। कहा शिक्षकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *