गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय गौ क्रांति मंच ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है। कहा कि सनातन धर्म में गाय को सर्वश्रेष्ठ दर्जा दिया गया है। ऐसे में सरकार को गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने पर विचार करना चाहिए।
सोमवार को भारतीय गौ क्रांति मंच ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि गौ माता भारतीय संस्कृति की मूल आधार है। वेदों व शास्त्रों में गौ माता की अनंत महिमा बताई गई है। बताया कि गाय भारत की आर्थिक,सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व की माता है। गाय का गोबर ईधन, बायोगैस, जैविक खाद के लिये उपयुक्त माना जाता है। गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गौमाता सनातम धर्म में आस्था का प्रतीक है। बताया कि 19 सितंबर 2018 को उत्तराखण्ड विधानसभा व 13 दिसंबर 2018 को हिमांचल प्रदेश में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने व उसके संरक्षण का संकल्प सर्व सम्मति से पारित किया गया था। कहा कि इससे देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों की जन भावनांए जुड़ी हुई हैं। उन्होनें सरकार से जल्द से जल्द गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *