लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी कोविड कफ्र्यू के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। इससे जहां मजदूर वर्ग प्रभावित हुआ है, वहीं लोक कलाकारों के समक्ष भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लोक कलाकारों ने प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
लोक कलाकार महासंघ के सदस्यों ने महासंघ के संस्थापक सदस्य व संरक्षक स्व. रामरतन काला व संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमती लता नेगी के पति स्व. नरेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धाजंलि दी। सोमवार को महासंघ की बैठक बेलाडाट चौराह लालपुर में महासंघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लोक कलाकार महासंघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक शून्यता को समाप्त करने के लिए कोरोना गाइड लाइन के अनुसार महासंघ अपना छठा स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। लोक कलाकारों ने कहा कि कोविड कफ्र्यू के चलते लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं, वे घरों में बैठने को मजबूर है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कलाकारों की कमाई का एक मात्र साधन, कला का प्रदर्शन करना है लेकिन कोविड कफ्र्यू में किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पा है। जिससे कई कलाकारों के ऊपर खाने का संकट भी पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से इस संकट की घड़ी में लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *