दुर्गापुरी चौराहा में बड़ी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आज मंगलवार को भावर मंडल महामंत्री गौरव जोशी द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को भाबर छेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य बिंदु में दुर्गापुरी चौराहा में बड़ी स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई, इस मांग को व्यापार मंडल दुर्गापुरी काफी ंसमय से कर रहा है। दूसरे बिंदु में निंबूचौड दुर्गापुरी से मोटाढाक मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में है, जिसे बनाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में पवन देवरानी, महामंत्री गौरव जोशी, नितिन कुमार अनूप बिष्ट एवं जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *