पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में नई पेंशन योजना को तत्काल बंद करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने जल्द ही सरकार से कर्मचारियों की समस्या हल करने की मांग की।
बैठक में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है। प्रदेश में भी मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की मांग पिछले लंबे समय से कर रहा है। 30 से 35 साल सरकारी सेवा के पश्चात नई पेंशन योजना में कर्मचारी को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। मोर्चे के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला ने कहा कि नई पेंशन योजना एक काला कानून हैं। इसके लागू होने से देश में कई कर्मचारी आत्महत्या जैसा कदम उठा चुके हैं। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अवंतिका पोखरियाल, डॉ. मंजू पाल ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को मानसिक तनाव हो रहा है। सरकार को जल्द ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *