संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कोविड महामारी से निपटने के लिए कार्य कर रहे संविदा और अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को उन्हीं पदों पर स्थाई रूप में समायोजित करने की मांग सरकार से की गई है।
मेडिकल पब्लिक हेल्थ उत्तराखंड के मंडल अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि इन कर्मियों को स्थाई कर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया जाना चाहिए। संजय नेगी ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कार्य कर रहे स्वास्थ्य, पुलिस विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में उनका 1 दिन का वेतन को न काटते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन कटौती के आदेश जारी कर चुकी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से मंत्रियों-विधायकों के वेतन की कटौती व उनके द्वारा जनहित में विधायक निधि, सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने के लिए किसी तरह का आदेश जारी नहीं कर पा रही है, जो कि शर्मनाक बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *