भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

Spread the love

नैनीताल। भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बालम सिंह बोरा ने 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए भाजपा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा समर्थक मंच के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बालम सिंह बोरा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए बिंदुखत्ता निवासी बची सिंह नेगी और अल्मोड़ा निवासी पंकज जोशी को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। बिंदुखत्ता निवासी बलवंत सिंह संभल, रुद्रपुर निवासी भोपाल सिंह, हरीपुर नायक नैनीताल निवासी गणेश सिंह कार्की और हरिद्वार निवासी रोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मंत्री पद पर बिंदुखत्ता निवासी मनोज तिवारी और हरिद्वार निवासी प्रिंस को नियुक्त किया है। साथ ही बिंदुखत्ता निवासी हरीश सिंह भाकुनी को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *