जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत इंटर कालेज नौगांवखाल में 13 अक्टूबर को एक दिवसीय सहायता उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी डा. गुंजन अमरोही ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कानपुर की एलिम्को संस्था की तरफ से शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चिह्निकरण के अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विकलांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजनों के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगा। उन्होंने प्रखंड पोखड़ा व एकेश्वर क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाए जाने का आग्रह किया।