नवोदय विद्यालय पीपल कोटी में लगा शिविर

Spread the love

चमोली। उत्तराखंड आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जिला चमोली के माध्यम से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मायापुर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में आयुर्विद्या का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग द्वारा विद्यालय में बच्चों एवं समस्त कर्मचारियों को आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति, आयुर्वेद योग, आहार विहार, की संपूर्ण जानकारी दी गई। इस शिविर में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ के प्रतिभाग किया। तथा चिकित्सा शिविर के माध्यम से लगभग 256 लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री व्यापार संगठन व पूर्व अध्यक्ष बंड संगठन अतुल शाह, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, विद्यालय के प्राचार्य महेश भारद्वाज , आयुर्वेदिक चिकित्सालय मायापुर की चिकित्सा अधिकारी डक्टर आशा पाल,फार्मासिस्ट गोविंद सिंह राणा, कमल सिंह व विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापक व स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से लगभग 256 लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *