शिविर में 32 शिकायतें दर्ज, 52 लोगों को लगाई कोविड वैक्सीन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा मॉर्डन प्राइमरी स्कूल मोटाढांग कोटद्वार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर 4, जिला उद्योग केंद्र विभाग के स्टाल पर 3, श्रम विभाग के स्टाल पर 15, राजस्व विभाग के स्टाल पर 10 शिकायतें दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 52 लोगों के कोविड वैक्सीन लगाई गई। शिविर का 250 लोगों ने लाभ उठाया।


शनिवार को मॉर्डन प्राइमरी स्कूल मोटाढांक कोटद्वार में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, कोविड टीकाकरण के साथ ही राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा अपने-अपने विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनजातीय लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग का कैम्प लगवाकर अनुसूचित जनजाति के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। उक्त कैम्प में लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी जनपद के अपर जिलाधिकारी श्रीमति ईला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, संदीप कुमार तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल, उपजिलाधिकारी कोटद्वार मुक्ता मिश्र, सहायक समाज कल्याण अधिकारी कोटद्वार, श्रम अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता अजय पंत और जिला शासकीय अधिवक्ता फौजीदारी अवनीश नेगी के साथ शिवराजपुर पहुंचे। जहां अनुसूचित जनजाति के लोगों ने बताया कि उनके आवश्यक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। जिस पर जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी ने स्थानीय अधिकारियों को प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *