18 सितंबर को मोटाढांक में लगेगा शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आगामी 18 सितम्बर को मॉर्डन प्राइमरी स्कूल मोटाढांग कोटद्वार में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में 18 सितम्बर को प्रात: 11बजे मॉर्डन प्राइमरी स्कूल मोटाढांग कोटद्वार में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दवा वितरण, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर लगाकर आवश्यक प्रमाण पत्र बनाकर जनजातीय लोगों की वास्तविक समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। शिविर में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबंधित विभागों के फार्म भरवाये जायेगें। साथ ही आम जन मानस की विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *