22 से वाहन चालकों के लिए शुरू होगा शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से 22 से 23 फरवरी तक वाहन चालकों के लिए लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए रिफ्रेशन कोर्स चलाया जाएगा। जिसमें छोटी गाड़ी, बस, ट्रक टैंपों, जीपों के वाहन चालकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यूनियन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि रिफ्रेशन कोर्स जीएमटी भवन के ऊपरी मंजिल में आयोजित किया जाएगा। कहा कि ट्रेनिंग दो शिफ्टों में सुबह दस बजे से एक बजे तथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद भी वाहन चालकों को सार्टीफिकेट दिए जाएगें। वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क कोर्स करवाया जाएगा। सभी वाहन चालकों का एक साल का फ्री बीमा भी करवाया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान वाहन चालकों की आंखों की जांच कर नि:शुल्क चश्में वितरित किए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *