प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का खुल्लेआम इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन नींद से जाग गया है। नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को दुकानों में छापा मारा। छापेमारी से दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन पकड़ा गया।
बुधवार को नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर में अभियान चलाया, जिसमें कई दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। इसमें मौके पर ही दुकानदारों पर 6200 रूपयेका जुर्माना किया गया है। वही यह भी हिदायत दी गई है कि दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माने की राशि काफी बढ़ा दी जाएगी। निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान 17 दुकानदारों के चालान काटे गये और 6200 रूपये का अर्थ दंड वसूला गया। बताया कि चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथीन में सामान बेच रहे हैं, जो आदेश का उल्लंघन है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अभियान को लगातार जारी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि बार-बार व्यापारियों व स्थानीय लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर अपील की जा रही है बावजूद इसके कुछ व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभियान चलाकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *