बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाएं

Spread the love

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने कहा खनन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे, उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आंगनबाडी केंद्रों, विद्यालयों अथवा अन्य ब्रिज कोर्स के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाए। साथ ही होटल, रेस्टोरेंटों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ ही बाल श्रम संभावित क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन को सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। सोमवार को जिला कार्यालय में बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा बाल श्रम न केवल अपराध है, बल्कि एक ऐसी मनोवृत्ति है, जो समाज में अनेक कुरीतियों को पैदा करती है। बाल श्रम उन्मूलन के लिए संबंधित विभाग संयुक्त टीम बनाकर गहन छापेमारी करें। खनन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालों के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे, संबंधित विभाग इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आंगनबाडी केंद्रों, विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करें। डीएम ने पुलिस को निर्देश कि श्रमिकों के साथ-साथ ठेकेदारों का भी सत्यापन करना सुनिश्चित करें। डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले से बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निर्माण स्थलों, होटलों, ढाबों, खनन आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाएं। यदि कोई संस्थान बाल मजदूरी कराते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *