पुरानी पेंशन बहाली को ट्विटर पर चलाया अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश व प्रदेश के नई पेंशन से आच्छादित कर्मचारियों ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अभियान चलाया।
कर्मचारियों ने दो हैशटैग रिइसटोर ओल्ड पेंशन और एनपीएस क्वीट इंडिया को पुरानी पेंशन की मांग के साथ ट्वीट किया। जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री कार्यालय व सभी देश व राज्यों की केबिनेट को टैग कर कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि देश के सभी कर्मचारियों का कहना है कि आज के इस कोरोना काल में सोशल मीडिया ही सरकार के आंख और कान हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआई सिंह रावत के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली का व्यापक सोशल मीडिया अभियान छेड़ा गया है। यह सड़क पर उतरने से पहले की आहट भर है। हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि कोरोना के बुरे से बुरे हालातो में भी राजकीय कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का पूरे मनोयोग से पालन किया है। सरकार को कर्मचारियों की यह मांग जल्द पूरी करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *