श्रीकोट खेल मैदान में 8 लेन का सिथेंटिक ट्रेक बनाने की मुहिम शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर के श्रीकोट खेल मैदान पर 8 लेन का सिथेंटिक ट्रेक बनाने की मुहिम शुरू हो गई। यहां रांसी खेल मैदान की तर्ज पर यह ट्रेक बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से डीपीआर से लेकर टेंडर प्रक्रिया का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है।
पौड़ी के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि पेयजल निर्माण निगम कार्यदायी संस्था है। करीब 8 करोड़ की लागत से खेल मैदान को बनाने का काम किया जाएगा। यहां 400 मीटर में 8 लेन का सिथेंटिक ट्रेक बनाया जाना है। जो एथेलक्टिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए होगा। इसमें लौंग जंप से लेकर वाटर कूद आदि गतिविधियां भी आसानी से हो सकेगी। मैदान के बीच में फुटबाल ग्राउंड बनाया जाएगा। जगह रही तो वालीवॉल कोट सहित क्रिकेट पिच भी बनाई जा सकेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने में खेल मैदान पर काम शुरू हो जाएगा। खेल मैदान के लिए 2.133 हेक्टेअर जमीन यहां उपलब्ध है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों के लिए यह मैदान आगे काफी मददगार साबित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *