गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए श्री गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्था की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सदस्यों ने इसके लिए आमजन को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
सोमवार को गौलोक धाम सेवा संस्था के गौशाला में गोपाल कृष्ण अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। आज सड़कों पर गोवंश निराश्रित घूम रहे हैं। ऐसे में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। बताया कि 27 अप्रैल को हर तहसील, जिला कलेक्टर व ब्लाक के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर भगवती प्रसाद कंडवाल, महावीर सिंह रावत, प्रकाश ढौंडियाल, सुषमा जखमोला, प्रदीप कंडवाल, इंद्रजीत सिंह रावत, आकांक्षा रस्तोगी रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *