जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। तहसील चौबट्टाखा में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजन की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओं व महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया।
बैठक में विभिन्न विभागों ने महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। निर्णय लिया गया कि योजनाओं को धरातल पर प्रचार-प्रसार के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आरती बहल, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अरुण थपलियाल, सहायक विकास अधिकारी सुबोध शर्मा, बाल विकास परियोजन आधिकारी सुशीला तीवरी मौजूद रहे।