नशीली दवाओं का सेवन रोकने को स्कूलों लगेंगे शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में 15 जनवरी तक युवाओं को नशीले पदार्थों, कानूनी जानकारी नशीले दवाओं के दुरुपयोग हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सिविल जज एवं प्राधिकरण के सचिव ने शिक्षा विभाग को 16 जनवरी से स्कूल खुलने पर स्कूलों में बच्चों को नशीले पदार्थों से सुरक्षित रहने को लेकर शिविर के आयोजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने को कहा।
सिविल जज एवं प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2015 के संबंध में शिविर के आयोजन को लेकर शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशीले पदार्थों का सेवन करने से कैसे रोका जाए इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जिससे आने वाली पीढ़ी नशीले पदार्थों का सेवन करने से बच सकेंगे। कहा कि स्कूलों में नशीलें पदार्थों की रोकथाम हेतु बच्चों से चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन व रैली का आयोजन करवाएं। कहा कि जो छात्रछात्राएं इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में पुलिस निरीक्षक मो. अकरम, स्वास्थ्य विभाग से डा. सौरभ बौंठियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *