जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज में देश की जानी मानी कंपनी सॉर्टिक सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 11 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित होने वाली ड्राइव में क्षेत्र के स्नातक फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं का कंपनी के सीनियर एचआर अधिकारी साक्षात्कार लेंगे। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। कॉलेज प्रबंधन ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए कालेज प्रबंधन की ओर से बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। नैक की मान्यता मिलने के बाद अब आईएचएमएस कालेज का नाम देश के प्रमुख कालेजों की सूची में आ गया है। जिसके कारण अब देश और विदेश की जानी मानी कंपनियां कालेज में विजिट कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को देश की जानी मानी कंपनी सॉर्टिक सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर अधिकारी कालेज में पूल कैंपस आयोजित कर रहे हैं। जिसमें जूनियर मेरन स्टैक डिवलपर, पीएचपी/ वर्डप्रेस/ लरावल डिवलपर, डिजिटल मार्केटिंग एक्जक्यूटिव, बिजनेस एनालिस्ट और बिजनेस डिवलपमेंट, एक्जीक्यूटिव के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। बताया कि उक्त पद के लिए बीए, बीएसई, बी-कॉम, बीसीए, बीएससी आईटी, बीबीए, एमबीए और एमसीए के फाइलन ईयर के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 03 से 05 लाख वार्षिक पैकेज तक के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं से गंभीरता पूर्वक तैयारी कर साक्षात्कार देने की अपील की है।