प्रत्याशियों को देना होगा खर्चे का विवरण

Spread the love

उपजिलाधिकारी ने ली विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को अपने खर्चे का विवरण प्रशासन को देना होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आचार संहिता के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
सोमवार को चौबट्टाखाल के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने विभिन्न राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव-2022 में अपराधिक पृष्ठभूमि के विवरण के प्रकाशन, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, इलैक्ट्रोनिक माध्यम में प्रसारित किये जाने वाले विज्ञापनों के आवेदन कोविड-19 के अनुसार वर्चुअल कैम्पेन इत्यादि के संबंध में समन्वय बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव में खर्चे का विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा। उपजिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि प्रत्याशियों तथा पार्टी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार का पालन करना होगा। उन्होंने बैठक में पार्टी के सदस्यों व प्रत्याशियों द्वारा उठाए गये सवालों के भी जवाब दिए। कहा कि विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने पाटी व प्रत्याशियों को अपना सहयोग देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *