कोरोनाड्यूटी में मृतक आशाओं के शोक में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

-आशाओं ने 50 लाख बीमा और 21 हजार मानदेव की मांग उठाई
चम्पावत। आशा कार्यकत्री संगठन ने कोरोनाकाल में ड्यूटी के दौरान जान गवांने वाली आशाओं के लिए शोक में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगें पूरी करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया। मंगलवार को संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने मृतक आशाओं के निधन पर शोक जताकर उनको कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतक आशाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये का बीमा करवाने की मांग उठाई। इसके अलावा घायल आशाओं को 10 लाख का बीमा, हर महीने का कोरोना भत्ता 10 हजार रुपया देने और सरकारी कर्मचारी घोषित कर 21 हजार रुपया मानदेय देने की मांग उठाई। यहां पद्मा प्रथौली, हेमा जोशी, रीता सिंह, ज्योति उपाध्याय, सुनीता देवी, हेमा कलौनी, हेमी जोशी, निर्मला पुनेठा, सावित्री देवी, कमला देवी,कमला महरा आदि रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *