अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकला गया है। विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत घंडियाल बाजार में बुधवार देर सायं 6 बजे ठंड के बावजूद नन्हें-नन्हें बच्चों ने सड़कों पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अंकिता को न्याय दो के नारे लगे रहे थे।
कैंडल मार्च में घंडियाल, कांसखेत, बनेख क्षेत्र से भी युवा शामिल हुए। कैंडल मार्च युवा संगठन समिति घंडियाल के युवाओं के आह्वान पर निकाला गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता देवी, युवा संगठन समिति घंडियाल अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, अधिवक्ता नितिन रावत, सोशल एक्टिविस्ट विवेक रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत, घंडियाल बाजार के व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *