भाषण में सक्षम और चित्रकला में वर्षा ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में साहित्यिक क्लब द्वारा चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत में महिलाओं की सुरक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र सक्षम सजवाण ने पहला, अदिति शर्मा ने दूसरा और हर्ष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा शर्मा ने प्रथम, अस्मिता राज ने द्वितीय और अदिति जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर एनआईटी निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने सभी प्रतियोगी छात्रों को प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने एवं जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वार घोषित जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत एनआईटी, उत्तराखंड द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजन किया जा रहा। संचालन आईसीसी अध्यक्ष डॉ. जागृति सहरिया, साहित्यिक क्लब समन्वयक डॉ. कुसुम शर्मा एवं साहित्यिक क्लब के छात्र सदस्य भूपेश बोरा और मो. मोआज ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. एमएस खत्री एवं डॉ. पंकज कंडवाल तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. डीबी सिंह और डॉ. राकेश मिश्रा रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *