जाम खोलने उतरे खुद कप्घ्तान

Spread the love

मसूरी। वीकेंड के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह रही कि जाम खोलने में पुलिस के पसीने टूट गए। ऐसे में कप्तान को खुद मोर्चा संभालने उतरने पड़ा। दूसरी तरह मुख्य सचिव एसएस संधू भी यहां मल रोड के निरीक्षण पर पहुंचे।
शुक्रवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर में मल रोड,गांधी चौक, पिक्चर पैलेस सहित कई जगह जाम लग गया। पुलिस के भी जाम खोलने में पसीना टूट गए। ऐसे में शहर कोतवाल और एसपी ट्रैफिक ने मोर्चा संभाला।
दूसरी तरफ मुख्य सचिव एस एस संधू भी मसूरी निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मालरोड सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *