कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, 5घायल

Spread the love

मसूरी। मसूरी रोड पर आज गुरुवार को फिर हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बता दें की बुधवार को मसूरी मार्ग पर हादसा हुआ था। एक कार खाई में गिर गई थी।मसूरी कोल्हूखेत के पास गुरुवार को एक कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन कार सवार और दो स्कूटी सवार घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा।घायलों के नाम संदीप (कार चालक) पुत्र रामकरण, राहुल पुत्र मेहोलाल, रमन पुत्र सुरेंद्र सभी निवासी रुड़की, रितेश पुत्र प्रेम सिंह और प्रवीण पुत्र राम बहादुर दोनों निवासी मसूरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *