पैराफिट से टकराई कार, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। गनीमत यह रही कि पैराफिट पर टकराने के बाद कार रूक गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
सोमवार सुबह देहरादून निवासी पूर्व सैनिक सुनील बिष्ट अपनी पत्नी, बेटे व बहु के साथ देहरादून से संगलाकोटी जा रहे थे। इसी दौरान आमसौड़ से सौ मीटर आगे दुगड्डा की ओर कार अनियंत्रित हो गई और पैराफिट से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पैराफिट का हिस्सा भी टूट गया था। बताया कि यदि कार पैराफिट पर टकराकर रूकती नहीं तो कार खाई में गिर सकती थी। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में कार सवाल लोगों को चोट नहीं आई। लेकिन, कार को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *