जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मंगलवार को पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर द्वारीधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार डाक्टर दंपति व उनका बेटा घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने घायलों को उपचार के लिए स्वयं के वाहन से जिला अस्पताल भेजकर भत्र्ती कराया।
मंगलवार को डा. गौरव पांडे अपनी पत्नी पूर्णिमा व छ: वर्षीय बेटे अपूर्व पांडे के साथ कार से देहरादून को निकले थे। इसी दौरान पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सर्किट हाउस से आगे द्वारीधार के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक कार्यक्रम में जा रहे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने स्वयं के वाहन से हादसे में घायल दंपति व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई वेद प्रकाश ने बताया कि हादसे में घायल डा. गौरव पांडे, उनकी पत्नी डा. पूर्णिमा जोशी व छ: वर्षीय बालक अपूर्व पांडे पुत्र गौरव पांडे हाल निवासी अस्पताल मोहल्ला पौड़ी घायल हो गए हैं। वहीं जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. रमेश कुंवर ने बताया कि उपचार के बाद डा. गौरव व बेटे को छुट्टी दे दी गई है। जबकि डा. पूर्णिमा का उपचार चल रहा है।