खाई में गिरी कार, चालक घायल

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर कोतवाली के अंतर्गत देलचौरी-खंदूखाल मार्ग पर एक कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक सुधांशु खंडूड़ी (31) ग्राम सेम मुर्गुंड को चोटें आई हैं। एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि चालक द्वारा दुर्घटना का कारण वाहन के सामने अचानक तेंदुआ का आना बताया गया है। उन्होंने बताया कि घायल स्वयं ही वाहन से निकला। जिसकी स्थिति ठीक है। कहा चालक को हल्की चोटें आई हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *