खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

Spread the love

कोरबा , जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। हादसा तब हुआ जब युवक बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस और बांगों थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, वाहन में लगी आग के कारण दोनों युवकों का तुरंत बचाव संभव नहीं हो सका और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *