खाई में गिरी कार, टेलीकॉम विभाग में तैनात कर्मी की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग में भदालीखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होने से खाई में गिर गई। दुर्घटना में टेलीकॉम विभाग में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि जनपद बिजनौर स्थित ग्राम रामदास वाली, पोस्ट नांगलसोती, थाना मंडवाली निवासी योगेंद्र कुमार अपनी कार में सवार होकर पौड़ी से कोटद्वार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भदालीखाल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला और 108 के माध्यम से राजकीय बेस चिकित्सलय कोटद्वार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक टावरों का निरीक्षण करने के बाद अपने घर बिजनौर लौट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *