कार खाई में गिरी, चार लोग घायल

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से बारात संपन्न कराकर लौट रहे शोभाकुंड निवासी एक व्यक्ति की ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी कपकोट भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। थाना कपकोट के अनुसार शोभाकुंड निवासी दिनेश जोशी अपने परिवार के साथ रविवार को बागेश्वर जिला मुख्यालय बारात में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह वह अपने गांव लौट रहे थे। पोथिंग-शोभाकुंड मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक 40 वर्षीय दिनेश उनके पिता 80 साल के नंदाबल्ल, उनकी पत्नी 35 साल की रेनू तथा 11 साल का बेटा योगेश घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी कपकोट पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *