कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य खाई में गिरी कार, व्यक्ति घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया।
बुधवार रात कार दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी स्रोत पुलिया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान कोटद्वार शिब्बूनगर निवासी पंकज रावत के रूप में हुई है। पंकज पंचायत मंत्री के पद पर तैनात है। वह यमकेश्वर से कोटद्वार की ओर आ रहे थे। पंकज के सिर पर गंभीर चोट आई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *