कार खाई में गिरी, तीन घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बरसुडी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां से एक को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया है।
गुरूवार को पुलिस चौकी पाबौ पर सूचना प्राप्त हुई कि पाबौ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसुड़ी के पास अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई हैे। सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों का रेस्क्यू कर 108 सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबौ में भर्ती कराया। उपनिरीक्षक दीपक पंवार ने बताया कि दुर्घटना में सन्तोष खकरियाल (उम्र 38 वर्ष) पुत्र सत्य प्रसाद निवासी ग्राम ड्डमका, पाबौ थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (रेफर जिला अस्पताल पौड़ी ), अनुराग (उम्र 14 वर्ष) पुत्र कैलाश, अर्जुन (उम्र 24 वर्ष) पुत्र मधुसूदन घायल हो गये। संतोष खंकरियाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी रेफर किया गया है, जबकि अनुराग और अर्जुन का स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार चल रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक पंवार, आरक्षी रविन्द्र, आरक्षी केसर सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *