कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Spread the love

चमोली : नैनीताल हाईवे पर सिरोली के पास एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को रेसक्यू कर पीएम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नैनीताल हाईवे पर सिरोली के पास एक कार के करीब तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस सीओ अमित कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रेसक्यू करने पर कार में एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त सीरी गांव निवासी संजय रावत (35) पुत्र विशन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था और वाहन में अकेले था। पुलिस के अनुसार शव को निकालकर पंचायतनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *