कार को रस्सों से खींच कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार को रस्सों से खींचकर व धक्का देकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व्यावसायिक घरानों के इशारों पर चल रही है। सरकार आम नागरिकों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर महंगाई के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्ग पर कार को रस्सों से खींचा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि देश में पहली बार पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार हो गए हैं। जिससे आम आदमी का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जनता बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। लेकिन सरकार केवल व्यवसायिक घरानों के इशारों पर काम कर रही है। व्यावसायिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार आम जनता के हितों से कुठाराघात कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। रैली में प्रदेश सचिव सरिता नेगी, वीर प्रताप सिंह, विनोद नेगी, विनोद दनोशी, आशीष नेगी, कमला रावत, नवल किशोर, गौरव सागर, तामेश्वर आर्य, मोहित सिंह, संजना आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *