कार छोड़कर भागा शराब तस्कर

Spread the love

कार से छह पेटी अवैध शराब बरामद
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में शराब तस्करी का आरोपी पुलिस को देखकर कार सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन आखिरी मौके पर वह पुलिस को चकमा देकर बच निकला।
एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर एएसपी मनीषा जोशी, सीओ एसडी नौटियाल के नेतृत्व में श्रीनगर कोतवाली निरीक्षण हरिओम राज चौहान नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। बीते दिन पुलिस ने खांखरा-कलियासौड से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया, तो कार चला रहा शख्स मौके से बच निकला। पीछा करने पर आरोपी श्रीकोट गैस गोदाम के पास जाम लगने पर कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में 72 बोलत शराब की मिली। कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान योगेन्द्र रावत उर्फ योगी निवासी श्रीकोट के रूप में हुई है। पुलिस कर्मियों की पहचान पर अभियुक्त योगेन्द्र रावत उर्फ योगी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई मनोज रावत, अनुयाग तोमर, मुकेश आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *