कार सवाद दंपती स्मैक के साथ गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। देहरादून में पुलिस ने एक कार सवाद दंपती को स्मैक रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दंपती के पास से 50.22 ग्राम स्मैक (कीमत तीन लाख रुपये) बरामद की है।पटेलनगर इस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट के मुताबिक, आरोपियों को पित्थूवाला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया गया। आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं और यहां वन विहार मेंहूवाला में किराए के घर में रहते हैं। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश में थी।
आरोपी कार पर भाजपा पदाधिकारी का बोर्ड लगाकर घूम रहे थे। पता करने पर दोनों का भाजपा से कोई नाता नहीं निकला। कोई उनको पकड़े नहीं, इसलिए वे भाजपा का बोर्ड लगाकर घूमते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *