कैरम व शतरंज प्रतियोगिता 25 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संगठन के आजीवन सदस्य ही प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए संगठन के सह संयोजक संग्राम सिंह भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिता 25 एवं 26 नवंबर को देवी रोड स्थित मेजर बालम सिंह चंद्रावती पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट के प्रांगण में स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को नौ दिसंबर को वरिष्ठ नागरिक संगठन के स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *