वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई मामला में भाजपा नेता व हिंदूवादी संगठन समेत 35 लोगों पर केस

Spread the love

नैनीताल()। गोमांस की आशंका पर पकड़े गए पिकअप वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, हिंदूवादी संगठनों के पांच नामजद समेत 35 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मुस्लिम पक्ष के चालक व उसके मालिक पर भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के कुल 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
गुरुवार को बरेली से दो पिकअप वाहन में मांस रामनगर लाया जा रहा था। हिंदूवादी संगठन भारतीय बजरंग दल व करणी सेना से जुड़े लोगों ने एक वाहन को कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव में तथा दूसर वाहन रामनगर कोतवाली के अंतर्गत छोई क्षेत्र में रोका। वाहन में मांस देखकर भड़के लोगों ने छोई में वाहन चालक रामनगर निवासी नासिर की पिटाई लगा दी थी। इसके बाद वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े एवं चालक की पिटाई से नाराज मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर अपना विरोध जताया।
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी।पुलिस ने बताया कि पूछड़ी निवासी नूरजहां की तहरीर के आधार पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन, राजू रावत, सागर मनराल, पंकज व करन व 30 अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं मदन जोशी, राजू रावत पंकज धस्माना, सागर, पूरन, गौरव, रोहित, विजेंद्र सिंह, पर्वत लटवाल व अमर लटवाल की ओर से वाहन चालक नासिर के विरुद्ध रोकने पर वाहन को भगाने, धारदार हथियार से धमकाने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक नासिर व वाहन मालिक सलीम के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में दो नंबर थे। जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *